फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baar-baar haadasa hone se nagar nigam ne 45 jarjar makaan maalikon ko bheje notis

Mathura News: बार-बार हादसा होने से नगर निगम ने 45 जर्जर मकान मालिकों को भेजे नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
baar-baar haadasa hone se nagar nigam ne 45 jarjar makaan maalikon ko bheje notis
वृंंदावन। प्राचीन धार्मिक नगर में पुराने जर्जर मकानों से बार-बार राहगीरों के साथ जानलेवा हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने 45 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। पिछले दिनों बांकेबिहारी मंदिर की गली में टाइल्स गिरने से दो श्रद्धालुओं के घायल होने की घटना के जिम्मेदार गोस्वामी को भी नोेटिस जारी किया है। नगर में जर्जर भवनों के सर्वे का कार्य जारी है।
विज्ञापन


नगर के बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र, दुसायत, बिहारी पुरा, जंगलकट्टी क्षेत्र, छीपी गली, प्रेम गली, अठखंभा क्षेत्र में जो पुराने मकान जर्जर हालत में हैं और मुख्य मार्ग या गली जहां से श्रद्धालु एवं स्थानीय राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे मकानों पर नगर निगम की नजर है। ऐसे मकानों का सर्वे कर भवनों को चिह्नित करने का कार्य चल रहा है, साथ ही नोटिस भेजे रहे हैं।
विज्ञापन

निगम ने अभी तक बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में 45 जर्जर और गिरासू भवन चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम ने इन सभी भवन स्वामियों को 15 दिन में गिरासू एवं जर्जर भवनों की मरम्मत करने और उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर और हादसा हो जाने की स्थिति में नगर निगम द्वारा भवन स्वामी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि विगत दिनों बांकेबिहारी की गली में विनय गोस्वामी के मकान की टाइल्स गिर जाने से फरीदाबाद के श्रद्धालु दंपती चंद्रभान एवं लक्ष्मी के घायल हो जाने की घटना को गंभीरता लिया है। भवन स्वामी गोस्वामी को नोटिस जारी किया। उनके घर की दीवार पर लगे टाइल्सों को हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed