फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baankebihaaree mandir mein umade bhakt, galiyaan tak hueen jaam

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े भक्त, गलियां तक हुईं जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
baankebihaaree mandir mein umade bhakt, galiyaan tak hueen jaam
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
वृंदावन। शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास की गलियां तक खचाखच भर गईं। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस और सेवायतों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

हर बार की तरह बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई और शाम तक मंदिर के चारों ओर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ इतनी अधिक थी कि गलियों में चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

अत्यधिक भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की और असुविधा का सामना भी करना पड़ा। कुछ स्थानों पर लोग रास्ते में ही फंस गए, जिससे महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी हुई। स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन भविष्य में इस तरह की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई रणनीतियों पर विचार कर रहे हैं। संभावना है कि आने वाले दिनों में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए कुछ नए नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed