फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baankebihaaree mandir mein choree karane vaalee teen shaatir mahilaen giraphtaar

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में चोरी करने वाली तीन शातिर महिलाएं गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
baankebihaaree mandir mein choree karane vaalee teen shaatir mahilaen giraphtaar
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में चोरी करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छह मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा एवं महिला उप निरीक्षक स्मिति पंवार पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गौतम पाड़ा क्षेत्र में तीन संदिग्ध महिलाएं घूम रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ा और उनकी तलाशी ली। उनके पास तीन कीपैड मोबाइल फोन, तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन, दो पर्स और 11,690 रुपये बरामद किए। साथ ही कई आधार कार्ड भी मिले।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम गांव घनौरा, थाना मंडी धनौरा, जिला अमरोहा निवासी गंगा और पूजा तथा गांव हाकमपुर, थाना रजबपुर, जिला अमरोहा निवासी ओमवती बताए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed