फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   B J P

भाजपा में अब जिला और महानगर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए घमासान

Sun, 17 Nov 2019 08:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
B J P
मथुरा। भाजपा में मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद अब जिला और महानगर अध्यक्ष पद के घमासान शुरू हो गया है। दावेदारों ने आगरा के साथ लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं तो कुछ नेताओं ने वहीं डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

भाजपा संगठन पर कब्जा करने की जुगत में लगे दिग्गजों ने मंडल में अपने चहेते बिठाने के बाद अब अपनी ताजपोशी जिला और महानगर में कराने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसके लिए कोई दावेदार मंत्री श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मीनारायण का सहारा ले रहा है तो कोई प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से पुराने संबंधों को भुनाने की कोशिश में है।
विज्ञापन

कुछ नेता रिश्तेदाररियों का भी सहारा ले रहे हैं।
जिला अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, राजेश चौधरी, प्रभात चौधरी, तरुण सेठ, ज्ञानेंद्र राणा, भानू प्रताप सिंह का नाम चर्चा में है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष चेतनस्वरूप पाराशर, विनोद अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, मुकेश खंडेलवाल, नरेंद्र सैनी, राजेश गुप्ता डब्बू, लक्की कमल, राजकुमार अग्रवाल, संजय शर्मा के नाम की चर्चा है। संभावना जताई जा रही है कि किसी भी दिन इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 नवंबर को होगा चुनाव
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की निर्धारित प्रक्रिया के तहत 20 नवंबर को जिला और महानगर अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस दिन आवेदन सहित बाकी संपूर्ण प्रक्रिया अलग-अलग पूरी की जाएगी। इसकी सूचना दोनों चुनाव अधिकारियों ने वर्तमान संगठन को दे दी है।

मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। 20 नवंबर को यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- सूर्य प्रकाश पाल, जिला चुनाव अधिकारी
प्रांतीय संगठन के आदेशानुसार महानगर मथुरा के अध्यक्ष का चुनाव 20 नवंबर को होना है। इसके लिए वे 20 नवंबर को मथुरा पहुंच जाएंगी। संपूर्ण चुनाव की प्रक्रिया महानगर कार्यालय पर पूरी होगी।
- कांता कर्दम, सांसद एवं महानगर चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed