फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ayushi murder case: Chhatrapal and his friend made witnesses, statements taken

आयुषी हत्याकांड: छत्रपाल और उसके दोस्त को बनाया गवाह, लिए गए बयान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Ayushi murder case: Chhatrapal and his friend made witnesses, statements taken
मथुरा। दिल्ली की बीसीए छात्रा आयुषी हत्याकांड में राया पुलिस ने छत्रपाल और उसके दोस्त मानवेंद्र को गवाह बनाया है। राया पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड में चार्जशीट लगाएगी।
विज्ञापन

१८ नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन १०८ (कोतवाली सुरीर) में लाल रंग के ट्रॉली बैग में युवती का शव यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई थी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की १४ टीमों ने ४८ घंटे में शव की पहचान करके मामले का पटाक्षेप कर दिया था। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पिता नितेश यादव और मां ब्रजबाला निवासी मकान नबंर २४६१, स्ट्रीट नंबर ६५, ब्लॉक ई/२ मोलरबंद एक्सटेंशन, बदरपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पिता ने सिर और छाती में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आयुषी की बेरहमी से हत्या की थी।
विज्ञापन

हत्या के पीछे छात्र द्वारा भरतपुर निवासी छत्रपाल से आर्य समाज मंदिर में शादी कर माना जा रहा है। शादी का गवाह छत्रपाल का दोस्त मानवेंद्र था। राया पुलिस छत्रपाल को बुलाने के लिए लगातार संपर्क कर रही थी। बृहस्पतिवार को छत्रपाल दोस्त के संग थाना राया पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि आयुषी हत्याकांड का छत्रपाल और उसके दोस्त को गवाह बनाया गया है। दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही अन्य गवाहों के बयान लेकर चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed