फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ayodhya babri masjid case Police alert on demolition of disputed structure Section 144 applied mathura news

UP: विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पुलिस अलर्ट... धारा 144 लागू, खुफिया तंत्र सक्रिय; लागू रहेगा डायवर्जन

Wed, 06 Dec 2023 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण की तासीर को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इस मुद्दे को कोई भी विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर तूल देकर शहर की फिजा न बिगाड़ दे, इसके लिए धारा 144 यानी निषेधाज्ञा डीएम ने लागू कर दी है। 

विज्ञापन
Ayodhya babri masjid case Police alert on demolition of disputed structure Section 144 applied mathura news
पुलिस और प्रशासन सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पुलिस और प्रशासन सख्त है। मथुरा में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शहर को आठ सेक्टरों में बांटते हुए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। वहीं, 4 सुपर जोनल और 8 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले रूट डायवर्जन किए हैं, जिससे की एकाएक वाहनों से भीड़ वहां न पहुंच सके। इसके अलावा सुरक्षा जवान, खुफिया तंत्र तैनात किया गया है। कई खुराफातियों को नजरबंद भी किया गया है।
विज्ञापन


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने स्पष्ट आदेश दिया है कि खुराफात करने वालों को बख्शा न जाए। उनको तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। कानून व शांति व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। इसी क्रम में 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर पाबंद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, डीएम-एसएसपी से वार्ता के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने महायज्ञ का कार्यक्रम शांति व्यवस्था देखते हुए स्थगित करने का एलान कर दिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी अपना कार्यक्रम स्थानांतरित करते हुए विश्राम घाट पर यमुना पूजन करने का एलान किया है।

निषेधाज्ञा लागू, गुट बनाकर खड़े होने पर हो जाएगा मुकदमा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण की तासीर को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इस मुद्दे को कोई भी विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर तूल देकर शहर की फिजा न बिगाड़ दे, इसके लिए धारा 144 यानी निषेधाज्ञा डीएम ने लागू कर दी है। 

डीएम की ओर से सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों, एसडीएम को सक्रिय करते हुए निर्देश दिए हैं कि इस दौरान कानून व्यवस्था का खासा ख्याल रखा जाए। एसएसपी स्तर से थानाध्यक्षों को सतर्कता के साथ निगरानी के निर्देश दिए हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा अवधि में बिना अनुमति के कोई भी सभा, जुलूस अथवा रैली का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

 

इस अवधि में कोई भी व्यक्ति लाठी, बंदूक आदि हथियार लेकर नहीं चलेगा और कोई भी ऐसा कृत्य नहीं करेगा, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति या समुदाय की भावनाएं आहत हों। निषेधाज्ञा आदेश तत्काल प्रभाव से उन सभी लोगों पर प्रभावी होगा जो इस अवधि में जिले में निवास अथवा आवागमन करते हैं। इस दौरान पांच या पांच से अधिक लोगों को एक गुट बनाकर खड़े होना भी प्रतिबंधित रहेगा।

 

होटलों में की गई चेकिंग
एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। होटल, गेस्ट हाउस, आश्रमों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर चेकिंग की गई है। संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। सभी अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है।

जन्मभूमि की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर डायवर्जन लागू
अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। मूल उद्देश्य जन्मभूमि की ओर अधिक भीड़ को न जाने देने का है।
 

इस प्रकार है डायवर्जन
- गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर सभी प्रकार के वाहन एनएच-19 होकर अपने गंतव्यों को जाएंगे।
- मसानी चौराहा से डीग गेट चौकी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन गोकुल रेस्टोरेंट के पास से एनएच-19 होकर जाएंगे।
- भूतेश्वर चौराहा से केजेएस की ओर आने वाले समस्त वाहन कृष्णानगर, गोवर्धन चौराहा तथा बस अड्डा की ओर डायवर्ट रहेंगे।
- भरतपुर गेट से डीग गेट की ओर आने वाले सभी वाहन होली गेट, चौक बाजार, भैंस बहोरा, स्टेट बैंक होकर जाएंगे।
- अमरनाथ कट से केजेएस की ओर आने वाले सभी वाहन भूतेश्वर की ओर डायवर्ट रहेंगे।
- पोतरा कुंड मोड एनएच-19 से केजेएस की ओर आने वाले सभी वाहन  एनएच-19 होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- रूपम सिनेमा तिराहे से केजेएस की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- गोवर्धन चौराहा से भूतेश्वर चौराहा से मथुरा शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन टाउनशिप तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- मंडी चौराहे से भारी/कमर्शियल वाहन कृष्णा नगर बिजलीघर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन टाउनशिप तिराहे होते हुए अपने गंतव्य की जाएंगे।
- हाईवे कट से कोई भी भारी वाहन धौली प्याऊ की ओर नहीं आएगा। ये वाहन टाउनशिप तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- रोडवेज बसें गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी, यह बसें माल गोदाम वाले रास्ते आएंगी और जाएंगी।
- हाईवे कट से रोडवेज की बड़ी बसें धौली प्याऊ की ओर आती है, पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी, ये बसें माल गोदाम होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।
- लक्ष्मी नगर से मथुरा शहर की ओर भारी/कमर्शियल, ट्रैक्टर ट्राली आदि प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन गोकुल बैराज, टाउनशिप होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- मछली फाटक से स्टेट बैंक की ओर टेंपो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित किए जाएंगे।
- बीएसए तिराहा से भूतेश्वर तिराहा की ओर आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed