फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Awards distributed on JC Mahan Divas

Mathura News: जेसी महान दिवस पर किया पुरस्कार वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Awards distributed on JC Mahan Divas
जेसीआई मथुरा ग्रेटर के सप्ताह कार्यक्रम में माैजूद पदाधिकारी।
मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर द्वारा सप्ताह के समापन पर आयोजित जेसी महान दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और संदीप अग्रवाल को कमल पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि विद्युत निगम चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग और विशिष्ट अतिथि एक्सईन विजय कुमार खेड़ा तथा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज उपस्थित रहे। पुरस्कार अध्याय के अध्यक्ष किशोर मित्तल, सचिव मनोज सर्राफ, अनूप अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सानू सांवरिया ने संयुक्त रूप से प्रदान किए। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने तीज कार्यक्रम में किए गए नाट्य कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। पुरस्कार विजेताओं में क्वीन ऑफ स्टेज नेहा गर्ग, मल्टी टेलेंट कपल संदीप, मीनाक्षी, यश गुप्ता, रवि, साधना सरीन, विपिन, वंदना, सानू सांवरिया, रेखा अग्रवाल, किशोर मित्तल, अनुराग, पूनम, मनोज, अनूर गौरी शामिल रहे। अध्यक्ष किशोर मित्तल और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने सभी को सम्मानित कर बधाई प्रेषित की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed