{"_id":"1d28438d0780a73f8aeed69b11315ca6","slug":"avoid-the-use-of-polythene-and-make-yamuna-water-clean-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पालीथिन से करो किनारा, निर्मल हो यमुना की धारा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पालीथिन से करो किनारा, निर्मल हो यमुना की धारा’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना तभी प्रदूषण मुक्त होगी जब ब्रज पॉलीथिन का प्रयोग बंद करेगा। इस आह्वान का अनुनाद सोमवार को मथुरा की सड़कों पर दिखा। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए जिला प्रशासन जागरूकता को माध्यम बनाकर आगे आया तो ब्रजवासी भी एकजुट हो गए।
विद्यार्थी, बच्चे, बूढ़े, अधिकारी, प्रबुद्धजन सभी ने भगत सिंह पार्क में पॉलीथिन प्रयोग न करने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद नगर में रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन प्रयोग के दुष्परिणाम बताए गए। इस अनुरोध का पुष्प बरसा कर स्वागत हुआ।
भगत सिंह पार्क में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने ब्रजवासियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, एडीएम धीरेंद्र सचान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सपा नगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, मुकेश सिंह सिकरवार, राजीव ब्रजवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
इसके बाद विद्यार्थी हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ‘हम संकल्प लेते हैं, कि आज से हम पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। घर हो या बाजार, दफ्तर हो या धार्मिक अनुष्ठान किसी भी रूप में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। कान्हा की गायों की जीवन की रक्षा करेंगे।
यमुना शुद्धीकरण अभियान में सहभागिता करेंगे’ लेकर सड़कों पर आए। रैली में डिग्री कालेज, इंटर कालेज के विद्यार्थी, कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, पुलिस प्रशासन, यमुना मुक्ति अभियान, यमुना शुद्धि संगठन, एनसीसी, नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी स्वयं सेवक, नगर पालिका परिषद मथुरा, स्काउट, छावनी परिषद, ब्रज चिकित्सा संस्थान, नर्सिंग होम एसोसिएशन, गायत्री परिवार, डूडा, होटल एसोसिएशन, लोक कला संगठन, बांकेबिहारी मंदिर, मान मंदिर बरसाना, प्रेम मंदिर वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, व्यापारिक संगठन के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
डीएम राजेश कुमार ने कहा कि अपने परिवार में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं होने देंगेे, इस बात का संकल्प लें तभी यह पॉलीथिन अभियान सफल होगा।
पालीथिन विरोधी नारे गूंजे...
- पालीथिन से करो किनारा, निर्मल हो नदिया की धारा
- देना मत सामान कभी भी, पालीथिन की थैली में, जन-जन से विनती करते हैं, इस जनता की रैली में
- घर से थैला लेकर जाना, पालीथिन को घर मत लाना
- पालीथिन को हटाना है, देश को बचाना है
- पालीथिन बड़ी दुखदाई, पर्यावरण की शामत आई
- पालीथिन हटाओ प्रदूषण बचाओ
- कीप इट ग्रीन, कीप इट क्लीन
- वातावरण को शुद्ध बनाना होगा, पालीथिन को हटाना होगा