फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Avnish's killers are not even using mobile phones to evade the police.

Mathura News: पुलिस से बचने को मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं कर रहे अवनीश के हत्यारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Avnish's killers are not even using mobile phones to evade the police.
नौहझील। मुड़लिया निवासी अवनीश कुमार उर्फ रवनी पहलवान हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। नोएडा, दिल्ली, आगरा, डीग, राजस्थान और हरियाणा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस करीब तीन दर्जन स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। कई स्थानों पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल चुके थे। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार काम कर रही हैं। अब तक करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी हैं। फुटेज में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार अवनीश कुमार और सतेंद्र की पत्नी बबली के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के साथ रहने के बाद अवनीश अक्सर बबली के साथ पोज देते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। पुलिस का कहना है कि इन तस्वीरों को लेकर सतेंद्र आक्रोशित रहता था। आरोप है कि रविवार शाम अवनीश बाइक से मुड़लिया और बाजना के बीच पहुंचा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोककर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed