फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Avadhoot Dada Guru's Three-Day Sojourn in Braj

Mathura News: अवधूत दादा गुरु का ब्रज में तीन दिन प्रवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Avadhoot Dada Guru's Three-Day Sojourn in Braj
वृंदावन। चार संप्रदाय आश्रम में आयोजित अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा एवं विशेष अनुष्ठान के अंतर्गत मंगलवार को अवधूत दादा गुरु का आगमन होगा। आश्रम से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार दादा गुरु 9 से 11 जून तक ब्रज क्षेत्र में प्रवास करेंगे। व्यासपीठासीन साध्वी सत्यप्रिया ने बताया कि अवधूत दादा गुरु पिछले छह वर्षों से केवल वायु ग्रहण कर जीवन यापन करते हुए तप साधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

साध्वी ने बताया कि आश्रम में चल रहा विशेष अनुष्ठान दादा गुरु के संकल्प से संचालित हो रहा है। अधिक मास में मां यमुना के तट से प्रारंभ हुआ यह संकल्प अब व्यापक आध्यात्मिक अभियान का रूप ले चुका है। कार्यक्रम के अनुसार दादा गुरु 10 जून को शाम पांच बजे वृंदावन धाम की परिक्रमा करेंगे, जबकि 11 जून को गोवर्धन परिक्रमा में शामिल होंगे। साध्वी सत्यप्रिया ने के अनुसार दादा गुरु लोगों से पौधरोपण के साथ वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करते हैं। साध्वी ने यह भी दावा किया कि दादा गुरु की साधना पद्धति को लेकर विभिन्न स्तरों पर रुचि बढ़ रही है। उनके अनुसार यह विषय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संज्ञान में है तथा भविष्य में इस संबंध में वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की भूमिका भी सामने आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed