फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attack on councillor's supporter's house, case registered against one named and 6 unknown people

Mathura News: पार्षद समर्थक के घर पर हमला, एक नामजद व 6 अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Attack on councillor's supporter's house, case registered against one named and 6 unknown people
मथुरा। नगर निगम के बालाजीपुरम वार्ड के पार्षद के समर्थक पर चुनावी रंजिश में हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। हाईवे थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और छह अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस प्रकरण में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक एक बाइक पर मय लाठी-डंडों के बैठे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम वार्ड के पार्षद दिनेश ने बताया कि उनके एक समर्थक को जुगनू, जिसने की एक प्रत्याशी को निकाय चुनाव लड़ाया था। चुनाव के समय से वह रंजिश मानता आ रहा है। मंगलवार को उसने समर्थक को घेर लिया। वह जान बचाकर अपने घर पहुंचा तो जुगनू अपने लड़कों को लेकर उसके घर जा धमका।
विज्ञापन

इधर, तब तक सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। इधर, जुगनू का आरोप है कि उसे पहले पार्षद के समर्थक द्वारा भेजा गया था। तभी उसने अपने साथियों को बुलाया था। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर जुगनू व उसके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed