{"_id":"5e45674b8ebc3ee5f45c6176","slug":"attack-on-arto-officer-mathura-news-agr429284821","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ प्रशासन की गाड़ी पर फेंका पत्थर, शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ प्रशासन की गाड़ी पर फेंका पत्थर, शीशा टूटा
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन बबीता वर्मा।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर पुराने एआरटीओ पुल केे पास एआरटीओ (प्रशासन) बबिता वर्मा की स्कार्पियो गाड़ी पर पत्थर मारकर जानलेवा हमला किया गया। गाड़ी के टूटे शीशे उनके ऊपर गिरे, पर वह बाल-बाल बच गईं। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने हमलावर की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। एआरटीओ प्रशासन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
एआरटीओ प्रशासन बबिता वर्मा बृहस्पतिवार को राधापुरम आवास से एआरटीओ कार्यालय रॉची बांगर के लिए निकलीं। सुबह 10:30 बजे एआरटीओ प्रशासन स्कार्पियो से पुराने एआरटीओ के पास पुल पर पहुंचीं तो एक पत्थर पिछले गेट के शीशे पर लगा। पीछे बैठीं एआरटीओ पर शीशे टूटकर गिरे। बाल-बाल बचीं एआरटीओ प्रशासन ने स्कार्पियो रुकवाई।
सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुंदर कसाना ने बताया कि एआरटीओ प्रशासन की गाड़ी पर पत्थर फेंककर हमला किया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावर की तलाश की जा रही है।