{"_id":"66ccc8b79ed47b662b0a3e18","slug":"atmosphere-of-happiness-among-devotees-of-radharani-due-to-start-of-ropeway-in-barsana-of-of-mathura-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना: राधारानी मंदिर की 251 सीढ़ियों का सफर अब मात्र पांच मिनट में, यात्रियों ने सीएम योगी को बोला थैंक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना: राधारानी मंदिर की 251 सीढ़ियों का सफर अब मात्र पांच मिनट में, यात्रियों ने सीएम योगी को बोला थैंक्स
Tue, 27 Aug 2024 07:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:02 AM IST
सार
बरसाना में राधारानी मंदिर की 251 सीढ़ियों का सफर अब मात्र पांच मिनट में तय होगा। यात्रियों ने सीएम योगी को थैंक्स बोला।
विज्ञापन
रोपवे से राधारानी मंदिर की 251 सीढ़ियों का सफर अब मात्र पांच मिनट में
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में रोपवे शुरू होने से राधारानी के भक्तों में खुशी का माहौल है। वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालु भी अब आसानी से ब्रह्मांचल पहाड़ी पर स्थित विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर में अपनी आराध्य के दर्शन आसानी से कर सकेंगे। प्रदेश सरकार की इस सौगात से राधारानी के भक्तों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
राधारानी मंदिर पर 251 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर तक जाना पड़ता था। ऐसे में वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालु कई बार बिना राधारानी के दर्शन किए ही लौट जाते थे। अब रोपवे शुरू हो जाने से ऐसे लोगों का सपना भी साकार हो सकेगा। अन्य श्रद्धालुओं का भी रोपवे के रास्ते मंदिर जाने में समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपवे से 210 मीटर की लंबाई और करीब 48 मीटर की ऊंचाई अब मात्र पांच मिनट ने तय की जा सकेगी। आने जाने के लिए 100 रुपए भाड़ा तय किया गया है। रोपवे की व्यवस्था देख रहे कौशिक विश्वास ने बताया कि पहले दिन 1500 के आसपास यात्री रोपवे के द्वारा राधारानी मंदिर पहुंचे। पश्चिम बंगाल के मोहित, हरियाणा के सुमित, रजनी आदि ने योगी सरकार की इस सौगात की तारीफ की।