{"_id":"67b239fbf72900799307df86","slug":"aspataal-mein-bhartee-mareej-kee-maut-parijanon-ne-lagaaya-laaparavaahee-ka-aarop-mathura-news-c-29-1-mtr1002-357066-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; जमकर किया हंगामा
Mon, 17 Feb 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:37 PM IST
सार
अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के एक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अलीगढ़ के गोरई निवासी सुमित अग्रवाल (42) पुत्र महेश चंद्र को खांसी की समस्या के चलते बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने मरीज का ऑक्सीजन स्तर कम बताया और तुरंत भर्ती कर लिया लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
उनका कहना था कि मरीज की तबीयत इतनी गंभीर नहीं थी, फिर भी डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया और उचित इलाज नहीं दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए और शव को लेकर गांव चले गए। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन
उनका कहना था कि मरीज की तबीयत इतनी गंभीर नहीं थी, फिर भी डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया और उचित इलाज नहीं दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए और शव को लेकर गांव चले गए। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन