{"_id":"62ab75f8761bf525427cb1d6","slug":"asha-workers-and-their-family-members-will-come-under-the-purview-of-ayushman-yojana-mathura-news-mtr5193902105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ता व उनके परिवार के सदस्य आएंगे आयुष्मान योजना के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ता व उनके परिवार के सदस्य आएंगे आयुष्मान योजना के दायरे में
विज्ञापन
मथुरा। आशा कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इससे उनके परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद की 1469, ग्रामीण आशा 171 शहरी आशा और 72 आशा संगिनी भी परिवार सहित आयुष्मान योजना से लाभान्वित होंगी। इसके लिए सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि मिशन निदेशक ने इस संबंध में पत्र भेज कर दिशा निर्देशित किया है। पत्र के मुताबिक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जनआरोग्य अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, संगिनी के परिवार को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इस संबंध में निर्धारित प्रारूप पर विवरण मांगा गया है।
प्रदेश स्तर पर डेटा संकलन के बाद लाभार्थी परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़ने के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के बाद शासनादेश जारी किया जाएगा । योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि योजना से जुड़ जाने के बाद पात्र लाभार्थी को किसी भी बीमारी का इलाज भर्ती होकर करवाने पर संबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये प्रति लाभार्थी परिवार का निशुल्क इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि योजना की स्टेट हेल्थ एजेंसी की ओर से भेजे गये प्रारूप पर ब्लॉक कम्युनिटी प्रासेस मैनेजर (बीसीपीएम) के जरिए डेटा संकलित करवाया जाएगा। जनपद स्तर पर उनके द्वारा डेटा को इकट्ठा कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। संवाद