{"_id":"5da61ce18ebc3e01702d246e","slug":"arwachouth-festival-mathura-news-agr41082685","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर पति से मिल सकेंगी महिला कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर पति से मिल सकेंगी महिला कैदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जेल में बंद 65 महिला कैदी करवाचौथ पर दिन में अपने पति से मिल सकेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन उनकी मिलाई के इंतजाम करेगा। असल में महिलाओं के पति ने करवा चौथ के दिन पत्नी से मिलने की अर्जी जेल प्रशासन को दी है। उधर, जेल प्रशासन करवा चौथ का व्रत करने वाली कैदियों के लिए शाम को पूजा का भी इंतजाम करेगा।
मथुरा की जेल में 103 महिलाएं बंद हैं। इनमें से 65 महिला बंदी अपने पति की दीर्घायु के लिए जेल में ही करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसके लिए महिला बंदियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
महिलाओं ने करवाचौथ के व्रत के लिए जरूरी सामान और मेहंदी, महावर आदि के लिए इंतजाम के लिए जेल प्रशासन से गुहार लगाई। उन्हें इस खास दिन में अपने पति से मिलने की आस हैं।
विज्ञापन
ऐसे में उनके पति की ओर से जेल प्रशासन को यह प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है कि उन्हें करवा चौथ पर उनकी पत्नी से मिलने दिया जाए। उधर, जेल प्रशासन ने भी पति- पत्नी के मुलाकात की व्यवस्था की है। मिलाई के लिए निर्धारित समय संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
करवाचौथ पर जो पति जेल में बंद अपनी पत्नी से मिलना चाहेंगे, उनकी मुलाकात कराई जाएगी। इसके अलावा महिला कैदियों को व्रत के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अरविंद पांडेय, जेलर