फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   arrestes a man firstly who reserve the seat and than stallan

एसी कोच में रिजर्वेशन कराकर करता था यात्रियों का सामान चोरी, दबोचा

Tue, 17 Dec 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
arrestes a man firstly who reserve the seat and than stallan
मथुरा। चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने को एसी कोच में रिजर्वेशन कराकर चलने वाले चोर को टीटीई ने महिला की शिकायत पर पकड़ लिया। टीटीई ने युवक को जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन

बरेली निवासी 27 वर्षीय युवक सूर्यप्रताप सिंह ने लखनऊ से मथुरा तक कोटा पटना एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में 27 नंबर सीट पर रिजर्वेशन कराया लेकिन चेकिंग करने पहुंचे टीटीई ईश्वरी प्रसाद व धर्मेन्द्र कुमार को सूर्यप्रताप सीट पर नहीं मिला। कानपुर में टीटीई जब गाड़ी चेक करते हुए बी-4 कोच में पहुंचे तो युवक सूर्यप्रताप महिलाओं से झगड़ा करता मिला। बी-4 कोच की महिला ने सूर्यप्रताप पर पर्स, मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया तो टीटीई ने उसे पकड़ लिया और जीआरपी के स्क्वैड को बुला लिया।
विज्ञापन

सूर्य प्रताप की तलाशी ली तो महिला का चोरी किया गया सामान युवक से मिल गया। इसके अलावा युवक से आगामी दिनों के यात्रा के तीन टिकट व अन्य महिलाओं का चुराया सामान बरामद किया। महिला ने जीआरपी स्क्वैड को लिखित तहरीर देने से मना कर दिया। मथुरा जंक्शन आने पर टीटीई ने युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी ने युवक को हिरासत में ले लिया। जीआरपी युवक से चलती ट्रेनों में की गई घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed