{"_id":"5f25653a8ebc3eb07034cead","slug":"arrested-mathura-news-agr453007143","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से लूटे ट्रैक्टर सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से लूटे ट्रैक्टर सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। राजस्थान के करौली जिले के हिंडोन सिटी से लूटे ट्रैक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
हिंडोन सिटी थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार तीन बदमाशों ने ट्रैक्टर को लूट लिया था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह, चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह ने नगला लच्छी मोड़ से चोरी के ट्रैक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय सिंह निवासी बजनियानपुरा थाना हिंडोन सिटी, डोरी लाल निवासी भरनाखुर्द थाना बरसाना व राजेश बताए। विजय सिंह ने बताया कि उसके मालिक उदय सिंह निवासी एकोरासी थाना हिंडोन सिटी पर कई महीने का वेतन बकाया था। वेतन न मिलने के कारण उसने भरना खुर्द आकर ट्रैक्टर बेचने के लिए डोरीलाल और राजेश से बात की। 2.40 लाख रुपये में ट्रैक्टर बेच दिया। पकड़े जाने के भय से मालिक को तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ट्रैक्टर लूट का मुकदमा लिखा दिया। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि पुलिस लूट के मुकदमे को अमानत में खयानत में मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।