फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Area divided into 9 super zones, 21 zones, and 62 sectors.

Mathura News: नौ सुपर जोन, 21 जोन व 62 सेक्टरों में बांटा क्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Area divided into 9 super zones, 21 zones, and 62 sectors.
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेला 23 से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगा। मेले को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समूचे मेला क्षेत्र को नौ सुपर जोन, 21 जोन व 62 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। छह स्थायी एवं 37 अस्थायी पुलिस चौकियां, 31 वॉच टावर, 150 बैरियर, 183 सीसीटीवी कैमरे तथा 350 पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम स्थापित किए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन और 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रकाश व्यवस्था के लिए 1281 एलईडी लाइट, 14 सेमी हाई मास्ट लाइट, एक हाई मास्ट लाइट तथा 212 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 खोया-पाया केंद्र, 140 हैंडपंप, 30 पानी के टैंकर, 17 आरओ प्लांट, 25 मोबाइल शौचालय, 3 जनसुविधा केंद्र, 61 पार्किंग स्थल, 22 चिकित्सा शिविर, 16 अस्थायी चिकित्सा सहायता केंद्र, 14 एंबुलेंस, 5 बाइक एंबुलेंस टीमें, 1100 रोडवेज बसें, 19 अग्निशमन वाहन, 3 सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा 9 सब-कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में मेले में 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 को प्लास्टिक मुक्त मेला बनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। डीएम ने विद्युत विभाग को क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे बदलने, ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय, रैंप और साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
होटल, गेस्टहाउस संचालकों से मांगा जाएगा सहयोग
उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर जलभराव रोकने, भंडारों में स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने तथा होटल, आश्रम और ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, जबकि पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी, पीए सिस्टम और डाइवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को सभी चिकित्सा शिविरों में डॉक्टरों की उपलब्धता, एंटी-वेनम दवाओं का पर्याप्त भंडार तथा एंबुलेंस सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed