फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Arbitrariness: Map was approved but rain water harvesting plant was not built. While getting the map approved, he did not even come to collect the security deposit.

मनमानी: नक्शा स्वीकृत करवाया पर नहीं बनाया रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness: Map was approved but rain water harvesting plant was not built.

While getting the map approved, he did not even come to collect the security deposit.
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 200 बिल्डर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बनाना भूल गए हैं। मानचित्र की स्वीकृति के दौरान उनके द्वारा जमा की गई राशि भी उन्होंने वापस नहीं ली है। अब ऐसे बिल्डरों की सूची तैयार की जा रही है, जिनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट नहीं है।
विज्ञापन


शासन की नीति के तहत मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने 2021 की नियमावली में 300 वर्ग मीटर या इससे अधिक क्षेत्रफल में बनने वाले भवन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की अनिवार्यता की थी। नक्शा स्वीकृति से पूर्व ही इसके लिए तय राशि विकास प्राधिकरण को बतौर जमानत जमा करनी होती र्है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बनने के बाद बिल्डर को जमा राशि वापस करने का प्रावधान है। पिछले पांच सालों के दौरान करीब 200 बिल्डरों ने राशि जमा करते हुए नक्शे स्वीकृत कराए, लेकिन उन्होंने इस राशि को वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि इन बिल्डरों ने संबंधित भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की स्थापना नहीं की है। पिछले दिनों रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने विकास प्राधिकरण से कहा था कि सरकारी और गैर सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की अनिवार्यता की जाए। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित को पहले नोटिस जारी करें फिर नियमानुसार जमानत राशि जब्त करते कार्रवाई की जाए। विप्रा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि ऐसे भवनों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed