फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   AQI increased to double after Diwali in Mathura

Mathura News: प्रदूषित होने लगी हवा, संभाले नहीं हालात तो 2021 जैसी हो सकती है स्थिति

Tue, 14 Nov 2023 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 09:29 PM IST
सार

मथुरा में हवा प्रदूषित होने लगी है। यदि हालात नहीं संभाले तो 2021 जैसी स्थिति हो सकती है। दो दिन में एक्यूआई बढ़कर दोगुना हो गया है। 

विज्ञापन
AQI increased to double after Diwali in Mathura
AQI (air pollution mathura) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। आकाश रंगीन रोशनी में नहा उठा। इसका असर दो दिन बाद देखने को मिल रहा है। दिवाली पर यानी रविवार को एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 60 मापा गया था। सोमवार को इसमें बढ़ोतरी हुई और स्तर दोगुना होकर 120 पहुंच गया। तीसरे दिन मंगलवार को दोपहर एक बजे 180 पहुंच गया। दिनभर धुंध छाई रही। धुंध की ओट को चीर सूरज भी अपनी किरणों को पूरी तरह से नहीं बिखेर सका और शाम पांच बजे अंधेरा छा गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग की सीपीसीबी की वेबसाइट पर अंकित पिछले कई वर्षों के डाटा इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि दिवाली के बाद मथुरा की हवा बेहद खराब हो जाती है। 2021 में तो स्थिति यह रही कि चार नवंबर यानी दिवाली वाले दिन एक्यूआई 330 पहुंच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वृंदावन: श्रीधाम में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, कोलकाता से आए गोपाल-भोग चावल का ठाकुरजी को लगा भोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लगातार इसमें बढ़ोतरी हुई और पांच नवंबर को 448, छह नवंबर को 424, सात को 435 और आठ नवंबर को 475 एक्यूआई पहुंच गया था। इस बार भी स्थिति धीरे-धीरे उसी ओर जा रही है, अगर स्थिति संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो प्रदूषित हवा लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है।

2022 में भी तेजी से बढ़ा था ग्राफ

दिवाली पर आतिशबाजी के कारण बीते साल भी तेजी से ग्राफ बढ़ा था। बीते साल 24 अक्तूबर को दिवाली थी। इस दिन 111 एक्यूआई मापा गया था। 28 अक्तूबर तक इसका ग्राफ 150 के पार पहुंच गया था।

बीते दिनों प्रशासन के आदेश पर अग्निशमन विभाग ने दमकल वाहनों से पानी की बौछार की थी। इसके बाद बारिश आ गई। इससे गुणवत्ता में सुधार हुआ था। अब प्रशासन का आदेश मिलेगा तो फिर से पानी की बौछार कराएंगे। - नरेंद्र प्रताप सिंह, सीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed