{"_id":"650359595992abc293037cd1","slug":"appearance-festival-of-swami-haridas-ju-maharaj-will-be-celebrated-with-great-pomp-mathura-news-c-369-1-mt11003-335-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: धूमधाम से मनेगा स्वामी हरिदास जू महाराज का आविर्भाव महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: धूमधाम से मनेगा स्वामी हरिदास जू महाराज का आविर्भाव महोत्सव
विज्ञापन
वृंदावन। रसिक शिरोमणि स्वामी श्रीहरिदास महाराज का 7 दिवसीय आविर्भाव महोत्सव परिक्रमामार्ग गोपाल खार स्थित श्री राधा प्रसाद धाम में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि 543वां आविर्भाव महोत्सव महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। यह उत्सव सप्त दिवसीय रहेगा। इसमें प्रथम दिवस स्वामी श्रीहरिदास महाराज की अष्टधातु मूर्ति स्थापना महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन होगा। द्वितीय दिवस शास्त्रीय संगीत व ध्रुपद धमार गायन की प्रस्तुति होगी। शाम को बृजवासी बालक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
तृतीय दिवस रक्तदान शिविर लगेगा। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। अंतिम दिवस स्वामी श्री हरिदास जी महाराज का महा अभिषेक एवं साधु संतों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। स्वामी श्री हरिदास महाराज का 7 दिनों तक पावन तीर्थो के पवित्र जल से अभिषेक, पुष्प अभिषेक, सुगंधित इत्र अभिषेक, फलों के रसों से अभिषेक, रत्न अभिषेक, औषधीय से अभिषेक किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे।