फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   anual day function in school

धूम मचा ले, मेरी कहानी, तिरंगा, वूगी-बूगी बने आकर्षण

Thu, 24 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
anual day function in school
कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की वार्षिकोत्सव शृंखला ‘अरुणिमा-2015’ के अंतिम दिन बिखरी सतरंगी छटा देखकर अतिथि, दर्शकगण मंत्रमुग्ध रह गए। मुख्य अतिथि सेंसर बोर्ड के एडवाइजरी मेंबर सीए राजेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव का सुखद मंचन जीवन भर याद रहेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष अतिथियों ने माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद श्रीनाथ दास अग्रवाल, सुरेशचंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, वीनू अग्रवाल और रजनी अग्रवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। गणेश वंदना से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत मौर्य एंपायर, शिव रूप, शक्ति स्वरूप, अभिज्ञान शाकुंतलम, डर के आगे जीत, धूम मचा ले, मेरी कहानी, तिरंगा, वूगी-बूगी, डर के आगे जीत आदि का मंचन हर वर्ग के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


उद्योगपति दिनेश पाठक ने शिक्षा, धर्म- संस्कृति, अध्यात्म पर आधारित ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। भागवताचार्य पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के आयोजन अति आवश्यक हैं। अपर न्यायाधीश विनय सिंह ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय समिति के सचिव सुनील अग्रवाल ने विद्यालय की स्थापना के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अनिल यदुवंशी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में बंशीधर शास्त्री, अवशेषानंद महाराज, स्वामी सुतीक्ष्ण दास महाराज, विधायक राजकुमार रावत, विधायक पूरन प्रकाश, उद्योगपति दीनानाथ अग्रवाल, महेश प्रेस वाले आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed