{"_id":"69e91f614d0fd015a10bed8d","slug":"another-glitch-in-the-relay-room-8-trains-halted-for-two-hours-passengers-left-in-distress-amidst-the-scorching-heat-passengers-could-not-even-get-drinking-water-mathura-news-c-369-1-mt11018-145325-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रिले रूम में फिर आई खामी...दो घंटे रुकीं रहीं 8 ट्रेनें, यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रिले रूम में फिर आई खामी...दो घंटे रुकीं रहीं 8 ट्रेनें, यात्री बेहाल
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-मथुरा रेलखंड पर बुधवार को बाद स्थित रिले रूम में फिर से तकनीकी खामी आ गई। इसके कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। आठ से ज्यादा ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। भीषण गर्मी में यात्रियों का एक घंटे तक ट्रेनों में बुरा हाल हो गया। कई ट्रेनें आउटर पर खड़ी होने के कारण यात्रियों को पीने का पानी तक नहीं मिल सका।
आगरा-मथुरा रेल खंड के मध्य स्थित बाद स्टेशन के रिले रूम में शुक्रवार की रात को आग लगने के कारण तकनीकी खामी आ गई थी। इस कारण शुक्रवार की रात को आगरा-दिल्ली के बीच रेल यातायात कई घंटे तक बाधित रहा था, जिसे दूसरे दिन दुरुस्त किया जा सका था। बुधवार को फिर से इसी रिले रूम में तकनीकी खामी पैदा हो गई। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने आनन-फानन मेंटीनेंस का हवाला देकर दोपहर 12:20 से 1:20 बजे तक का ब्लॉक लिया। इसके लिए ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग की टीम ने तय समय पर कार्य शुरू किया, लेकिन तकनीकी कारणों से काम समय सीमा में पूरा नहीं हो सका। इसके चलते विभाग ने अतिरिक्त 40 मिनट का समय मांगा, जिससे यात्री गर्मी में बिलबिला उठे।
इस दौरान हमसफर एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट तक मथुरा स्टेशन पर खड़ी रही। इसके अलावा हुबली-ऋषिकेश एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस और कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी घंटों तक खड़ी रहीं। वहीं पालालकोट एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर अछनेरा के रास्ते रवाना किया गया। जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा न हो पाने के कारण ब्लॉक की अवधि बढ़ानी पड़ी, हालांकि अब स्थिति सामान्य कर दी गई है।