फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Another cyber fraudster arrested, mastermind not caught

Mathura News: एक और साइबर ठग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड नहीं लगा हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Another cyber fraudster arrested, mastermind not caught
मथुरा। साइबर थाना पुलिस ने गोसेवा ट्रस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस दो को पहले ही जेल भेज चुकी है, वहीं ठगी का सरगना अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

साइबर पुलिस के मुताबिक, छह अगस्त को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कैंट शाखा में गौतम उपाध्याय, शिवम कुमार और गोविंद कुमार ने शिव गौरा गोसेवा ट्रस्ट के नाम से चालू (करंट) खाता खुलवाया था। एक महीने में 21 करोड़ का लेन-देने होने पर बैंक मैनेजर ने साइबर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद साइबर पुलिस सक्रिय हुई और मामले में गौतम उपाध्याय और बल्देव सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे। इसमें अभिषेक उर्फ पीके को जालसाजी का सरगना बताया गया है। साइबर पुलिस ने इसी मामले में गैंग के एक और सदस्य औरंगाबाद के मोहल्ला मेवाती निवासी इमरान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर उसे रांची बांगर के सामने नरसिंहपुरा से पकड़ा है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्दी ही सरगना व गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed