फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Announcement to restore the withheld salaries of 279 teachers at the Tiranga Mahotsav

Mathura News: तिरंगा महोत्सव में 279 शिक्षकों का रुका वेतन बहाल करने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Announcement to restore the withheld salaries of 279 teachers at the Tiranga Mahotsav
लाभार्थियों को सिलाई कीट वितरित करते प्रभारी मंत्री संदीप सिंह। 
मथुरा। तिरंगा महोत्सव मेला बुधवार को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने फीता काटकर मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने एक दिन या उससे अधिक समय से किसी भी कारण से वेतन बाधित 279 शिक्षकों का वेतन बहाल करने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंत्री ने काकोरी ट्रेन एक्शन, वंदे मातरम् और छात्र-छात्राओं की रंगोली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वीर शहीद रामवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, बबलू सिंह, मुकेश कुमार, राधेश्याम, धर्मपाल सिंह, घनश्याम सिंह और यशपाल सिंह के परिजन को सम्मानित किया। मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत योगेश कुमार को महिंद्रा ऑटो और प्रदीप कुमार को इको कार की प्रतीकात्मक चाभी सौंपी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में गोविन्द प्रसाद, लक्ष्मी देवी व राजेश कुमार को हलवाई तथा अंजू, दिव्य व आरती चौधरी को दर्जी की टूलकिट प्रदान की।
विज्ञापन

मंत्री ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, डीडीओ गरिमा खरे, पीडी डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, बीएसए रतन कीर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की
प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बाढ़ से बचाव एवं प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार समेत सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। मंत्री ने यमुना के संवेदनशील तटबंधों, बाढ़ चौकियों और कटावरोधी कार्यों की समीक्षा करते हुए पर्याप्त नाव, गोताखोर तथा एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीमों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed