फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   angry wife shot dead in bharatpur near mathura crime news

जल्लाद बना पति: पत्नी की हत्या कर लाश को नहलाया, खून से सने कपड़े भी दफनाए; खुद को बचाने के लिए गया इस हद तक

Fri, 09 Jun 2023 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 03:33 PM IST
सार

पति ने पत्नी को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने सबूत मिटाने के प्रयास किए। केस दबाने के लिए आरोपी ने पंचायत में 10 लाख रुपये का ऑफर दिया, लेकिन कोई राजी नहीं हुआ।
 

विज्ञापन
angry wife shot dead in bharatpur near mathura crime news
आरोपी पति ने घर में दफनाए कपड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से सटे भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव ईखनका में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद में सिरफिरे पति ने क्रोध में आकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबूत मिटाने के लिए पत्नी के खून से लथपथ कपड़ों को घर के पास ही जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा दिए। इतना ही नहीं खून के दाग मिटने 
विज्ञापन


डीएसपी प्रदीप यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया। पति सहित अन्य परिजन फरार हैं। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव ईखनका निवासी वहीद पुत्र अयूब का पत्नी शहनाज से झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। नाराज पति ने गुस्से में आकर पत्नी को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कामां थाना क्षेत्र के अकाता गांव निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ईखनका गांव पहुंचकर पहाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहाड़ी थानाधिकारी शिव लहरी मीणा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। शव को कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव मायके पक्ष को सौंप दिया। मृतका के पिता ने पहाड़ी थाना पुलिस को लिखित में तहरीर देते हुए मृतक के पति, सास, ससुर, ननद सहित अन्य परिवारजन पर दहेज की खातिर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें -  'साहब मैं जिंदा हूं...पति के साथ सुरक्षित हूं': पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची युवती, बोली- घरवालों से खतरा


गोली की आवाज से गांव वालों को पता चला

देर रात वहीद के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो परिजन ने गोली चलने से मना कर दिया कि यहां गोली नहीं चली। कहीं और चली होगी। जबकि घर के अंदर जमीन पर विवाहिता का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पति ने परिजनों की मदद से पत्नी की लाश को पानी से नहलाकर खून के निशान साफ कर दिए। खून से सने पत्नी के कपड़ों और अन्य सामान को घर के पास ही स्थित जमीन में गड्ढा खोदा और उसमें छिपा दिए। 
 

पंचायत भी हुई

पति ने परिजन व गांव वालों को इस घटना के बारे में किसी से न कहने के लिए कहा। महिला की मौत के बाद पूरी रात पंचायतों का दौर चलता रहा। विवाहिता के पति ने राजीनामा करने के लिए 20 लाख रुपये का ऑफर भी दिया, लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने राजीनामा करने से मना कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
 

जांच कर रही  पुलिस

डीएसपी कामां प्रदीप यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पहाड़ी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव मायके पक्ष को सौंप दिया है। घटनास्थल पर जांच की जा रही है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed