फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anant and Radhika received Prasad from Thakur Banke Bihari as a blessing.

Mathura News: अनंत और राधिका को आशीर्वाद के रूप में मिला ठाकुर बांकेबिहारी का प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Anant and Radhika received Prasad from Thakur Banke Bihari as a blessing.
वृंदावन(मथुरा)। अनंत अंबानी के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए मथुरा वृंदावन से ब्रजवासी भी मुंबई पहुंचे। आशीर्वाद समारोह में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने उनको सोने और चांदी से निर्मित बांसुरी भेंट की।
विज्ञापन

ब्रजवासियों ने अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट को वृंदावन आने का निमंत्रण दिया। अंबानी परिवार में विवाह कार्यक्रमों की शृंखला के अंतिम चरण में शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। शनिवार को मुंबई में भारतीय संस्कृति की थीम में सजाए गए जिओ सेंटर में नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए देश के प्रमुख सनातनी संतों एवं धर्म प्रचारकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। आशीर्वाद समारोह में धर्म-अध्यात्म क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान किया। आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी भी मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भगवान बांकेबिहारी जी का प्रसादी अंग वस्त्र पहनाया और स्वर्ण निर्मित बांसुरी भेंट की। बांकेबिहारी जी का प्रसादी अंग वस्त्र पाकर नव दंपत्ती ने खुद को धन्य महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed