फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An Israeli tourist traveling to India died when his Bullet collided with a divider.

Mathura News: भारत भ्रमण को निकले इस्राइली पर्यटक की बुलट डिवाइडर से टकराई, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
An Israeli tourist traveling to India died when his Bullet collided with a divider.
विदेशी पर्यटक के साथ हुए हादसे के बाद जानकारी देता उसका साथी।
फरह (मथुरा)। दो इस्राइली दोस्त नई दिल्ली से भारत भ्रमण के लिए निकले थे। दोनों ने दिल्ली से दो बुलट किराए पर लेकर आगरा आ रहे थे। रुनकता में कीठम के पास चेन वेन आर्ये (23) की बुलट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चेन घायल हो गए। राहगीरों ने ऑटो से घायल राहगीर को फरह के स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मथुरा पुलिस ने इस्राइली दूतावास को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस्राइल के चेन वेन और उनके दोस्त असवर हदाद 23 अक्तूबर को एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत भ्रमण के लिए आए थे। दोनों ने अपनी बाइक उत्तराखंड से किराये पर ली थी। वह दोनों दिल्ली की ओर से आगरा जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के कीठम से पहले शिव देवी हास्पिटल के समीप अचानक चेन की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से मोटरसाइकिल के टकराते ही चेन का सिर भी डिवाइडर से जा लगा। हेलमेट सिर पर होने के बावजूद उसके कान और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। अधिक खून बहने से चेन गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ा पीछे चल रहा दोस्त असवर पास आए तो दोस्त को सड़क पर पड़े देखा। बाइक किनारे कर लोगों से मदद मांगी। लोगों ने चेन को ऑटो में रखवाकर एक टेंपो रुकवा कर फरह भिजवा दिया। फरह स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि पर्यटक को जांच के दौरान मृत पाया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस्राइली पर्यटक आगरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। नजदीक होने के कारण फरह के अस्पताल ले जाया गया। उनकी मृत्यु की सूचना दूतावास को भेजी गई है।
विज्ञापन




एक घंटे बाद मिली पुलिस को सूचना

फरह। रुनकता और फरह पुलिस को हादसे की सूचना घटना के करीब एक घंटे बाद मिली। हादसा होने के बाद लोगों ने पर्यटक को ऑटो से फरह सीएचसी भिजवा दिया। ऑटो चालक ने वाहन रैपुरा जाट के समीप खड़ा करके 108 नंबर पर कॉल किया। कुछ देर बाद मथुरा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इसके बाद फरह और रुनकता पुलिस को हादसे की जानकारी हो सकी। करीब 11 बजे दूतावास को जानकारी दी गई
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्तों का भारत भ्रमण का सपना टूटा
हादसे के बाद वेन के दोस्त असवर बहुत ही परेशान नजर आए। वेन ने ही असवर को साथ लेकर भारत भ्रमण का कार्यक्रम बनाया था। दोस्त की मृत्यु से वह बहुत दुखी नजर आए। वह किसी को फोटो भी खींचने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed