फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An FIR has been filed against the dealer and his son for refusing to provide ration after thumb impressions are taken.

Mathura News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने पर डीलर व पुत्र पर एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against the dealer and his son for refusing to provide ration after thumb impressions are taken.
सौंख। अंगूठा लगवाकर राशन सामग्री नहीं देने पर सींगापट्टी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से महिला राशन डीलर की शिकायत की थी। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो शेष राशन सामग्री कम पाई गई। विभिन्न मानकों में भी कमियां मिलीं। मामले में निरीक्षक द्वारा थाना मगोर्रा में महिला डीलर सहित उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में 12 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि गोवर्धन ब्लॉक की गांव पंचायत सींगापट्टी की राशन डीलर सुंधरा देवी और उनका पुत्र अनुज कुमार ग्रामीणों से मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन सामग्री नहीं देता है। डीएम के आदेश पर गोवर्धन की आपूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल ने मामले की जांच की। जांच के दौरान खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी मिली। जांच में अगस्त और सितंबर माह के राशन वितरण के बाद ई-पॉस मशीन के अनुसार अवशेष राशन के सापेक्ष काफी कम मात्रा मिली। स्टॉक में अवशेष 11 क्विंटल गेहूं, 35 क्विंटल चावल और 50 किलोग्राम चीनी मिली।
विज्ञापन

इस दौरान शिकायतकर्ता चोखेलाल, गुड्डी देवी, पिंकी, गुड्डी, गायत्री, प्रेमवती, विमला, अर्चना,चंद्रवती, बीना, रामगोपाल, महेश, रामबाबू, रामगोपाल आदि के बयान दर्ज किए। आपूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर सुंधरा देवी व उनके पुत्र अनुज कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि राशन सामग्री को अंगूठा लगाने के बाद भी नहीं देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed