फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An electric pole fell on the car of the former president of the National Chamber

Mathura News: नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष की कार पर गिरा बिजली का खंभा, दौड़ा करंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
An electric pole fell on the car of the former president of the National Chamber
राधा आर्किड कॉलोनी में नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष की कार पर गिरा बिजली का खंभा।
मथुरा। बुधवार की दोपहर नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज की कार पर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे उनकी कार में करंट प्रवाहित होने लगा। विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन करने के बाद 20 मिनट बाद बिजली कटी। इस दौरान वह कार में अंदर ही फंस रहे। उन्होंने मामले की शिकायत शासन में करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के राधा आर्किड कॉलोनी में राजेश बजाज का घर है। बुधवार को वह 1.40 बजे अपनी फैक्टरी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपनी गली में पहुंचे तभी एक बिजली का खंभा टूटकर उनकी कार पर गिरा। जब यह हादसा हुआ तक बिजली आ रही थी, इसी कारण पूरी कार में करंट दौड़ने लगा। इससे राजेश बजाज भयभीत हो गए। उन्होंने सतर्कता दिखाई और पैर ऊपर करके कार की सीट पर बैठ गए। उन्होंने कार के अंदर से ही विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन किया। इसके करीब 20 मिनट बाद बिजली कटी। इस दौरान वह कार में ही फंसे रहे। जब वह कार से बाहर निकले तो देखा तीन अन्य खंभे भी टूट गए हैं।
विज्ञापन

राजेश बजाज ने बताया कि उन्होंने सुबह ही खंभे गले होने की शिकायत एसडीओ पंकज बघेल से की थी, इससे पहले भी वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके कारण ही उनकी जान खतरे में पड़ गई। घटना की जानकारी होने पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान विधायक श्रीकांत शर्मा, मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजेश बजाज से जानकारी लेने के साथ ही तत्काल नए खंभे लगवाने का काम शुरू करवाया। वहीं राजेश बजाज ने मामले में दोषी कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने दिए जांच के आदेश
मामले की जानकारी होने पर मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने टूटे हुए बिजली के खंभों को देखा। उन्होंने बताया कि खंभे 20 साल से भी अधिक पुराने थे। लोहेे के होने की वजह से नीचे से गल भी गए थे। मामले की जांच के उन्होंने आदेश दिए हैं। साथ ही जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू कराने के लिए भी अधीक्षण अभियंता व अन्य टीम को आदेशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed