{"_id":"675dd503943aa8e3cd0d9a94","slug":"amidst-the-pressure-and-shock-of-the-crowd-devotees-visited-banke-bihari-mathura-news-c-369-1-mt11004-122106-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भीड़ के दबाव और धक्कों के बीच श्रद्धालुओं ने किए बांकेबिहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भीड़ के दबाव और धक्कों के बीच श्रद्धालुओं ने किए बांकेबिहारी के दर्शन
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश मार्ग पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : mathura
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह से ही आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर की संकरी गलियों में भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच भक्तजन मंदिर पहुंचे और जयकारों के बीच दर्शन किए।
शनिवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के पट खुलने से पहले ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहले दर्शन करने की चाह लिए भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर संकरी गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। भक्तों ने राधे-राधे और बांकेबिहारी के जयकारों के बीच मंदिर के पट खुलने का इंतजार किया। निर्धारित समय पर पट खुलते ही श्रद्धालुओं के रेला ने मंदिर में प्रवेश किया।
दोपहर को पट बंद होने तक मंदिर के चौक से लेकर गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। यही हाल शाम के समय मंदिर के पट खुलने के दौरान रहा। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि शनिवार और रविवार को कार्यालयों का अवकाश होने पर दिल्ली एनसीआर और अन्य विभिन्न शहरों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए आने की संभावना है।