फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ambedkar statue vandalised, angry people blocked the road for four hours

Mathura News: आंबेडकर प्रतिमा खंडित, गुस्साए लोगों ने चार घंटे लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue vandalised, angry people blocked the road for four hours
मथुरा। बरसाना में जाम लगाते लोग। - फोटो : mathura
बरसाना (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव सीह में गोवर्धन रोड पर बने आंबेडकर पार्क में शरारती तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा खंडित कर दी। गुस्साए अनुसूचित जाति के लोगों ने गोवर्धन-बरसाना रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया, तब जाकर जाम खुल सका। पुलिस प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की उंगली व अन्य हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह इनकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। बतौर सुरक्षा गोवर्धन, मगोर्रा, छाता आदि थाने का फोर्स बुला लिया गया।
विज्ञापन

अनुयायियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग रखी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी व सीओ अनिल कुमार सिंह ने आक्रोशित लोगों को शांत किया। एसपी ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नई प्रतिमा लाने के लिए पुलिस टीम भेज दी गयी है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed