फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Alliance Formed with Congress, Mamata Not Plight: Pramod

कांग्रेस से गठबंधन किया होता तो ममता की यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Alliance Formed with Congress, Mamata Not Plight: Pramod
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने असम और बंगाल में हुए चुनाव और उनके परिणाम को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया होता तो आज उनकी यह दशा नहीं होती।
विज्ञापन

रविवार को प्रमोद तिवारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं में जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों और केंद्र सरकार द्वारा दखल दिया जा रहा है, यह संविधान के लिए ठीक नहीं है। हम बांकेबिहारी के चरणों में यह अरदास करने आए हैं कि देश का संविधान सुरक्षित रहे। भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनाने को अपने नेता नहीं हैं, दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया गया। ऐसे में भाजपा व संघ के बीच मतभेद उभरेंगे और आगामी चुनावों में इसका परिणाम भी भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा केरल में हमने चुनाव जीता और तमिलनाडु में हमने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने वाले दल का समर्थन किया। तमिलनाडु में राज्यपाल ने सरकार बनाने का आमंत्रण देने में आनाकानी की। वहां भाजपा की शिकस्त हुई है। वे चाहते थे कि वहां वे खुद सरकार बनाएं। लेकिन बाद में विजय ने बहुत सिद्ध करके सत्ता में पहुंचने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आराधना मिश्रा ने भाजपा पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा विशेष सत्र बुलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को आरक्षण देने का दावा तो करती है लेकिन असम, बंगाल व बिहार में किसी महिला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। आज तक भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला नहीं बनी। बांकेबिहारी मंदिर में उन्हें शैलेंद्र गोस्वामी और बालकृष्ण गोस्वामी ने पूजा कराई। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, दीपक पाराशर, सोहन सिंह सिसौदिया, चंद्रमोहन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed