फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Allegation of gang rape after kidnapping of teenage girl

Mathura News: किशोरी के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Allegation of gang rape after kidnapping of teenage girl
कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप नामजद युवकों पर लगाते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का आरोप है कि 27 जून को उनकी बेटी लापता हुई थी। तीन जुलाई को शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि बेटी को उनका बेटा ले गया है। बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी को लेने के लिए शेरगढ़ गए। वहां बेटी उन्हें देखकर रोते हुए लिपट गई। आरोप है कि बेटी ने पांच नामजदों व दो अज्ञातों द्वारा उसके साथ गंदा काम करने की बात बताई। इधर, आरोपियों ने धमकाया कि किसी प्रकार की पुलिस से शिकायत की तो परिवार को ही मार डालेंगे। किसी प्रकार वहां से बेटी को लेकर घर पहुंचा। इसके बाद थाना पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही बेटी से जबरन कोर्ट मैरिज करने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान लिए जाएंगे। अगर, पिता की तहरीर का बेटी ने समर्थन किया और मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed