फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   All four brothers came out with pride, tableaux spread amazing charm

Mathura News: शान से निकले चारों भाई, झांकियों ने बिखेरी अद्भुत छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
All four brothers came out with pride, tableaux spread amazing charm
प्रमुख डोले मे सवार श्रीराम, सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न व हनुमान के स्वरूप। संवाद
मथुरा। धर्मनगरी में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला, जब श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में आयोजित 22 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का आगाज मुकुट पूजन और श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप निकले तो हर ओर जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। वहीं, झांकियां भी अद्भुत छटा बिखेर रही थीं।
विज्ञापन


रविवार को मुकुट पूजन सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर आचार्य गोविंद गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी, लीला स्वामी व अनिल कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया। इस दौरान श्रीगणेश अंबिका, षोडष मातृका, वरुण, पंचोमकार, नवग्रह, कलश सहित श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान, ब्रह्मा और शिवजी के मुकुट, शृंगार, पोशाक, धनुष-बाण, गदा व त्रिशूल का विधिवत पूजन कर स्वरूपों का वर्णबंधन किया गया।
विज्ञापन

शाम 5 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुख्य द्वार से श्रीगणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सभा की जीप, तासे, बैनर, ऊंट पर दौसा, घोड़े पर झंडा, आकर्षक झांकियां और विभिन्न बैंड दल शामिल रहे। विराटरूप, पंचमुखी हनुमान, खाटूश्याम, गोवर्धन लीला, सालासर हनुमानजी, सांवरिया सेठ, गरुड़ पर विष्णु, मनकामेश्वर, राधावल्लभ और हरिहर जैसी झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अंत में चांदी के विशाल सिंहासन पर विराजमान श्रीराम, सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न व हनुमानजी के स्वरूप बैठकर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। शोभायात्रा का मार्गभर पुष्पवर्षा और आरती के साथ स्वागत किया गया। सभा के नीति निदेशक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, शैलेश अग्रवाल, अजय मास्टर, पं. शशांक पाठक, विनोद सर्राफ, सुरेंद्र खोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed