फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Alert in Mathura Ahead of Mahashivratri and Holi Anti-Sabotage and Bomb Disposal Teams Conduct Intensive Check

UP: महाशिवरात्रि-होली से पहले मथुरा में अलर्ट, होली गेट से जंक्शन तक चला सघन चेकिंग अभियान

Sat, 14 Feb 2026 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 11:50 AM IST
सार

महिशिवरात्रि और होली को लेकर मथुरा में श्रद्धालुओं  की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सघर चेकिंग अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
Alert in Mathura Ahead of Mahashivratri and Holi Anti-Sabotage and Bomb Disposal Teams Conduct Intensive Check
मथुरा में चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाशिवरात्रि और होली के त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। इसी कड़ी में जनपद की एंटी-सबोटाज टीम (AST) और बम निरोधक दस्ते (BDS) ने सार्वजनिक और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


सुरक्षा टीमों ने शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों और व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों, जैसे होली गेट और डीग गेट पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु को त्योहारों के माहौल में आने से रोकना है।
विज्ञापन



यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों पर भी विशेष सुरक्षा उपाय किए गए। पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, मथुरा छावनी और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वाड और आधुनिक उपकरणों की मदद से गहन जांच की गई। यह सुनिश्चित करने के लिए कि त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालु और आम नागरिक सुरक्षित रहें। त्योहारों के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए, किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि को रोकना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। इसके साथ ही, पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है, ताकि वे निश्चिंत होकर त्योहारों का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की अपील
मथुरा पुलिस प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और प्रदेश के बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है। प्रशासन का मानना है कि नागरिकों के सहयोग से ही त्योहारों को सुरक्षित और उल्लासपूर्ण बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed