{"_id":"68a77ac09ea801e2f005bce5","slug":"alcohol-consumption-is-causing-kidney-and-jaundice-diseases-mathura-news-c-369-1-mt11002-134584-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किडनी और पीलिया की बीमारी दे रहा एल्कोहल का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किडनी और पीलिया की बीमारी दे रहा एल्कोहल का सेवन
विज्ञापन
मथुरा। युवा अवस्था की दहलीज पर पैर रखते ही शौक के साथ शुरू हुआ एल्कोहल का सेवन कब आदत में तब्दील हो जाता है पता ही नहीं चलता। एल्कोहल के लगातार सेवन से लोग किडनी में दिक्कत और पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। इससे पीड़ित 7 से 8 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आ रहे हैं। यह तो सरकारी अस्पताल की स्थिति है। जिले के निजी हॉस्पिटल में भी मरीजों की संख्या कम नहीं है। चिकित्सक उन्हें दवा के साथ शराब छोड़ने की लिए काउंसिल भी करा रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि अत्यधिक शराब और बीयर पीने से लिवर को नुकसान होता है। इसके कारण लीवर विषाक्त पदार्थ को छानने और बिलीरुबिन (पीला पदार्थ जिसका रंग पीलिया में दिखता है और शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने पर बनता है) को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाता और पीलिया हो जाता है। इससे रक्त में बिलीरुबिन जमा होने से त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ जाता है। शराब से होने वाला पीलिया एल्कोहोलिक पीलिया कहलाता है। इससे सिरोसिस (लिवर का सिकुड़ना) और एल्कोहलिक हेपेटाइटिस जैसी बीमारी होती है।
पीलिया के लक्षण
त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, गहरे रंग का पेशाब, काले रंग का मल आना, थकान और कमजोरी होना, पेट में दर्द और सूजन, भूख कम लगना व बिना काम किए ही थकान होना आदि हैं।