Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Akshaya Navami Rush Triggers Massive Traffic Jams Across Mathura

यूपी: अक्षय नवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मथुरा की सड़कें हुईं जाम; घंटों जूझते रहे लोग

Thu, 19 Nov 2026 11:00 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

अक्षय नवमी पर परिक्रमा लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मथुरा की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मछली फाटक से भूतेश्वर चौराहे और आर्य समाज रोड से पुराने बस अड्डे तक वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
 

विज्ञापन
Akshaya Navami Rush Triggers Massive Traffic Jams Across Mathura
मथुरा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अक्षय नवमी पर बुधवार को मथुरा में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दूर-दराज के क्षेत्रों से परिक्रमा लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं का रैला सुबह से ही सड़कों पर उमड़ पड़ा। हर तरफ जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए। कहीं परिवार के साथ महिलाएं और बुजुर्ग पैदल चल रहे थे तो कहीं बच्चे अपने माता-पिता की उंगली थामे परिक्रमा में शामिल दिखे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा परिक्रमा मार्ग भक्ति के रंग में रंगा रहा। भीड़ का सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा। मछली फाटक से टैंक चौराहा, सदर चौराहा, बीएसए रोड, सौंख रोड और भूतेश्वर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मसानी चौराहा, डीग गेट, होलीगेट, भरतपुर गेट और कृष्णा नगर की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहन रेंगते नजर आए। आर्य समाज रोड से पुराने बस अड्डे तक हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


जाम में एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और दफ्तर जाने वाले लोग भी उलझे रहे। कई जगह लोगों को पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ा। बाजारों में भी खरीदारों और दुकानदारों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे, लेकिन श्रद्धालुओं और वाहनों की भारी संख्या के आगे व्यवस्थाएं कमजोर साबित हुईं। दोपहर तक कई मार्गों पर स्थिति बदहाल बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बड़े पर्व पर यही स्थिति बनती है। उन्होंने प्रशासन से पर्व के दिनों में वैकल्पिक मार्ग, डायवर्जन और पुख्ता यातायात योजना लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed