फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Up Politics New: Akhilesh Yadav Commented on Government on Opening Treasury of Banke Bihari Temple

UP: 'खजाने तो छोड़ दें...', बांकेबिहारी मंदिर का तोषखाना खोलने पर अखिलेश यादव का तंज, सरकार से किया ये आग्रह

Sun, 19 Oct 2025 10:53 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 19 Oct 2025 10:53 AM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर के खजाने को लेकर अब सियासी टिप्पणी का दाैर भी शुरू हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
Up Politics New: Akhilesh Yadav Commented on Government on Opening Treasury of Banke Bihari Temple
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर का खजाना (तोषखाना) 54 वर्ष के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन फिलहाल कोई बेशकीमती चीज इसमें नहीं मिली। खजाने में पीतल के बर्तन, संदूक और आभूषणों के खाली बॉक्स ही मिले हैं। अब इसको लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है। साथ ही इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'भाजपा सरकार से करबद्ध आग्रह…कम-से-कम मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे… इतना भी लालच अच्छा नहीं। दुर्भाग्यपूर्ण!'
विज्ञापन


श्री बांकेबिहारी मंदिर का खजाना (तोषखाना) 54 वर्ष के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया था, लेकिन फिलहाल कोई बेशकीमती चीज इसमें नहीं मिली। खजाने में पीतल के बर्तन, संदूक और आभूषणों के खाली बॉक्स ही मिले हैं। अफसरों की निगरानी में दिल्ली से आए सीए ने पूरे सामान की सूची बनाई। जिलाधिकारी सीपी सिंह के मुताबिक एक कमरा और बचा है जिसे रविवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

खजाने में बड़े पैमाने पर हीरे, जवाहरात होने की बात कही जा रही थी मगर ऐसा कुछ नहीं निकला था। इस दौरान सेवायतों ने हंगामा और नारेबाजी भी की। इसके बाद खजाने को फिर से सील कर दिया गया था। 

श्री बांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी ने अपनी पहली बैठक में मंदिर के खजाने (तोषखाना) को खोलने के आदेश दिए थे। चूंकि तोषखाना में कोर्ट की सील लगी हुई थी तो प्रशासन ने सिविल जज जूनियर डिवीजन को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने 18 अक्तूबर को खजाना खोलने की तिथि नियत की थी। 

ये भी पढ़ें-UP: बेटे को मृत दिखाकर एलआईसी से हड़पे 72.15 लाख रुपये, 17 साल बाद खुला राज; पिता सहित पांच पर केस दर्ज


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed