{"_id":"4369ddc3a299286ca25ab834e27a4462","slug":"ajay-gupta-suicide-case-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सचिव ने जिलाध्यक्ष को याद दिलाई भीष्म प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सचिव ने जिलाध्यक्ष को याद दिलाई भीष्म प्रतिज्ञा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में डीएम कैंपस में फरियादी अजय कुमार गुप्ता द्वारा खुद को आग लगाकर मौत को गले लगाने के मामले को सपाइयों ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इस मामले में पार्टी नेता हर हाल में जिला अधिकारी के तबादले की मांग पर अड़े हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं से पार्टी मुखिया मुलायम सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है।
इस प्रकरण में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने पार्टी की आपातकालीन बैठक बुलाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए शपथ ली कि वो तभी लौटेंगे जब डीएम का तबादला करा देंगे।
इस शपथ का हवाला देते हुए पार्टी के सचिव ठाकुर रामबाबू तरकर ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जिलाध्यक्ष शर्मा ने प्रतिज्ञा लेकर कार्यकर्ताओं में जो जोश भरा था उसे बरकरार रखना जरूरी है। अन्यथा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
हमने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से पार्टी मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है। प्रदेश में आचार संहिता हटने के साथ ही डीएम के तबादले का आश्वासन मिला है।
- तुलसीराम शर्मा, जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी मथुरा