फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agitation will happen if the person making indecent remarks for Rahul Gandhi is not arrested in 48 hours

४८ घंटे मेें राहुल गांधी के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार न हुआ तो होगा आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Agitation will happen if the person making indecent remarks for Rahul Gandhi is not arrested in 48 hours
मथुरा। फेसबुक पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गाली देने वाले युवक की गिरफ्तारी यदि ४८ घंटे में नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। यह बात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने दिया। इससे पूर्व कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। लेकिन भाजपा के दबाव में पुलिस ने अभी तक उस व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा वैसे तो संस्कारों की बात करती है, क्या यही संस्कार हैं? वरिष्ठ लोगों के बारे में अश्लील टिप्पणियां करना फेसबुक व्हाट्सएप आदि पर राजनेताओं के बारे में अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने वालों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय नेताओं पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने वाले कथित हिंदूवादी नेता दीपक तिवारी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। शेर सिंह आजाद ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेताओं का अपमान हम कदापि सहन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, बृजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, नीलेश जादौन एडवोकेट, भारत जैन, सुशील सागर एडवोकेट, राहुल अरोरा, ठा. नरेश पाल सिंह जसावत, अतुल गौतम अश्विन शर्मा, किशोर पवार, ठाकुर प्रिय पाल सिंह, मनीष तिवारी, निवेश, राजेंद्र वशिष्ठ, शाहरुख खान, राजू अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed