फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After the complete resolution day, now a chaupal will be installed in the village

संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अब गांव में लगाई जाएगी चौपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
After the complete resolution day, now a chaupal will be installed in the village
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ बैठक में निर्देश कि दिए गरीब व्यक्तियों की समस्या का निराकरण करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस के बाद ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई जाए। चौपाल में समाधान दिवस में आए अधिकारियों को भी शामिल किया जाए, जिससे ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो अवैध कब्जे हैं उन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया जाए। जिन लोगों को पट्टा दिया गया है उनकी जमीन पर कब्जा आवश्यक रूप से कराया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लेखपाल, अमीन अनुपस्थित रहते हैं या अपने कार्य में लापरवाही बरतते हैं उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

राजस्व संबंधी सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण यथा शीघ्र किया जाए। उन्होंने अवैध खनन करने वाले, चारागाह की जमीन पर कब्जा करने वाले, ग्राम समाज की जमीन पर कब्जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवासी पट्टे, मत्स्य पट्टा, कृषि पट्टा, पौधरोपण के लिए जमीन, कुम्हारी कला पट्टा आदि पात्र व्यक्तियों को यथा शीघ्र देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने सरकारी धन की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश कि बिना रजिस्ट्री के निवास करने वाले लोगों की रजिस्ट्री कराएं। उन्होंने एआरटीओ, पावर कारपोरेशन, खनन, वन विभाग, सिंचाई, बांट एवं मांप, व्यापार कर भू-राजस्व की वसूली की विस्तृत रूप से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed