Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After a Long Wait, Electric and Gas Crematoriums Are Ready

Mathura News: लंबे इंतजार के बाद विद्युत व गैस शवदाह गृह तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
After a Long Wait, Electric and Gas Crematoriums Are Ready
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) की ओर से ध्रुव घाट पर नवनिर्मित बिजली और गैस शवदाह गृह के परीक्षण (ट्रायल) के सफल रहने के बाद इसे नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया गया। निगम ने इसके संचालन की जिम्मेदारी ध्रुव घाट शमशान स्थल समिति को सौंप दी है। बृहस्पतिवार को समिति की बैठक में चालू करने के लिए प्रक्रिया पर मंथन किया।
विज्ञापन

शासन ने वर्ष 1990 से 1996 के बीच बिजली शवदाह गृह भवन का निर्माण प्रारंभ कराया था, लेकिन पूर्ण धनराशि नहीं मिल पाने के कारण यह कार्य वर्ष 1996 में बंद हो गया था। इसके बाद यह परियोजना लगभग 24 वर्षों तक अधूरी पड़ी रही। जून 2020 में निर्माण कार्य पुनः आरंभ कराया गया, किंतु तब तक पूर्व निर्मित ढांचा क्षतिग्रस्त हो चुका था। इस स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से ढांचे की जांच कराई गई। एएमयू की जांच और संस्तुति के अनुसार कॉलम और छत की मजबूती का आकलन कराया गया। इसके बाद असुरक्षित पाए गए हिस्सों को ध्वस्त कर नया ढांचा डिजाइन के अनुरूप पुनर्निर्माण किया गया।
विज्ञापन

1675 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस परियोजना में 669 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया, 159 वर्ग मीटर बेसमेंट, 510 वर्ग मीटर भूतल पर पूर्व निर्मित शमशान भवन, 51 वर्ग मीटर नगर निगम पंप हाउस और 738 वर्ग मीटर पार्किंग एरिया व अन्य भवन शामिल हैं। लगभग 3.25 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है। एमवीडीए के हस्तांतरित करने के बाद नगर निगम ने संचालन के लिए ध्रुव घाट समिति को नामित किया है। परीक्षण के दौरान 13 अज्ञात और पांच अन्य शवों का अंतिम संस्कार करवाया गया। समिति के संरक्षक शशिभानू गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, धनेश मित्तल, उमाशंकर अग्रवाल, डॉ. अशोक, उमेश अग्रवाल और निर्माण करने वाली कंपनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। अब जल्द इसका संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed