फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Advocates Deliberate on New Provisions of Tax Laws

Mathura News: अधिवक्ताओं ने टैक्स कानूनों के नए प्रावधानों पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Advocates Deliberate on New Provisions of Tax Laws
दि उप्र टैक्स बार एसो​सिएशन की बैठक में विचार व्यक्त करते वक्ता। 
मथुरा। दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी की 281वीं कार्यकारिणी की बैठक, तकनीकी सत्र एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में धौली प्याऊ स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कर अधिवक्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने टैक्स कानूनों के नए प्रावधानों पर मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष, हाकिम सिंह उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश सारस्वत को संयुक्त सचिव तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को प्रांतीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय महामंत्री डीके शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलोत भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जीएसटी ट्रिब्यूनल के सदस्य विवेक कुमार रहे। मुख्य वक्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने जीएसटी एवं आयकर कानूनों में हुए नवीन सुधारों तथा कर अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

तकनीकी सत्र में कर विशेषज्ञ सीए राजेश खंडेलवाल एवं सीए ऋषि अग्रवाल ने जीएसटी कानून में हुए नवीनतम संशोधन, अपीलीय व्यवस्था और कर अनुपालन संबंधी चुनौतियों पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र अग्रवाल ने की, संयोजन अभिषेक सक्सेना ने किया। आयोजन में महामंत्री कृष्ण मुरारी वर्मा, कोषाध्यक्ष समीर बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed