Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Advocate Allegedly Abducted; Police Secure His Release

Mathura News: अधिवक्ता के अपहरण का आरोप, पुलिस ने मुक्त कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Advocate Allegedly Abducted; Police Secure His Release
पूर्व चैयरमेन बलराज को पकड़कर लेकर जाते पुलिसकर्मी। 
बरसाना/नंदगांव। कस्बे में रविवार शाम जमीन के विवाद में अधिवक्ता दिवाकर शर्मा के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराया और मौके से 44 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



दरअसल, अधिवक्ता दिवाकर शर्मा का पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी के साथ रास्ते और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम करीब 4 बजे दिवाकर शर्मा छाता रोड स्थित पेट्रोल पंप से अपनी कार द्वारा कोसी जा रहे थे। आरोप है कि तभी छाता रोड स्थित परमार गेस्ट हाउस से पूर्व कई वाहनों में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने रिवाल्वर के बल पर उनका अपहरण कर लिया। मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



आरोप है कि अधिवक्ता को छाता रोड स्थित बलराज की कोठी में ले जाकर बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए जबरन कुछ कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बावजूद मकान का गेट नहीं खोला गया। इसके बाद पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी और अधिवक्ता को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बलराज के आवास से दिवाकर शर्मा को बंधनमुक्त कराया है। पूर्व चेयरमैन, उनकी पत्नी और पुत्र समेत 44 लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed