फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administrative investigation of Vrindavan accident started, statements recorded

Mathura News: वृंदावन हादसे की प्रशासनिक जांच शुरू, दर्ज किए बयान

Sat, 19 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 19 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administrative investigation of Vrindavan accident started, statements recorded
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर जर्जर मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत के प्रकरण की प्रशासनिक जांच शुक्रवार को शुरू हो गई। एडीएम प्रशासन विजय शंकर दूबे तीन सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और मकान स्वामी बंधुओं के बयान दर्ज किए। सोमवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

दुसायत मोहल्ले में मकान स्वामी बंधु छैलबिहारी, लाला, विष्णु और गिरधारीलाल का पुश्तैनी मकान है। बीते मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे इस मकान की पहली मंजिल का छज्जा और उसके ऊपर बनी दीवार भरभराकर गिर गई।मलबे में दबने से तीन महिलाओं और दो पुरुष श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य घायल हो गए। नगर निगम की तहरीर पर वृंदावन थाना पुलिस ने मकान स्वामी चारों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, डीएम के आदेश पर मामले में प्रशासनिक जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हादसे की प्रशासनिक जांच के लिए घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। संबंधित मकान स्वामियों और स्थानीय नागरिकों के बयान भी दर्ज किए हैं। सोमवार को रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय शंकर दूबे, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed