फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration woke up, removed encroachments from roads

Mathura News: जागा प्रशासन, सड़कों से हटाए अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up, removed encroachments from roads
मथुरा। शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए आखिर बृहस्पतिवार को नगर निगम ने कई इलाकों में एक साथ अभियान चलाया। स्टेट बैंक चौराहे से भूतेश्वर तिराहा, होली गेट से लेकर डीग गेट तक सड़क के दोनों ओर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए। इस दौरान सामान जब्त कर लिया गया। नगर निगम की एकाएक कार्रवाई को देखकर दुकानदारों में सड़क पर रखे सामान को हटाने के लिए अफरातफरी मच गई। निगम की टीम ने सामान जब्त करने के साथ ही 13000 रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


नवागत नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अमर उजाला के अभियान अतिक्रमण के शिकंजे में शहर पर संज्ञान लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले बुधवार को उन्होंने मथुरा-वृंदावन में अतिक्रमण की जद में आए इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्रवाई योजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसी के साथ जिलाधिकारी, एसएसपी व नगर आयुक्त सहित आलाधिकारियों ने भी बैठक कर जाम का प्रमुख कारण बने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार सुबह नगर की टीम पूरा साजो सामान के साथ सड़कों पर उतरी। दुकानों के आगे रखे सामान उठाकर जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई देखकर दुकादारों में अफरातफरी मच गई। वे रोड पर सजाया सामान उठाकर दुकानों में रखने लगे। टीम ने सामान जब्त करने के साथ ही जुमार्ना भी लगाया गया। स्थायी अतिक्रमण वालों को एक सप्ताह में स्वत: अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक चौराहे से भूतेश्वर तिराहे तक अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स, सड़क किनारे रखे खोखे, ढकेल और सड़क पर रखे सामान को हटवाया गया है। इस दौरान 13000 रुपए का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वृंदावन में 14 चालान कर 4400 रुपए ज़ुर्माना वसूला

वृंदावन। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी की मौजूदगी में प्रेम मंदिर से लेकर छटीकरा तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 14 रेहड़ी, ठेले वालों के चालान कर 4400 रुपए का जुर्माना वसूला। इस मार्ग पर शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। निगम की टीम ने दोपहर 12 बजे से प्रेम मंदिर के सामने दुकानों के आगे रखे बैंच, टेबल, पट्टे और खोखों को उठाकर ट्रैक्टरों से निगम के मालखाने में पहुंचाया।


दुकानों के आगे लगे शैड जेसीबी से हटा दिए गए। मार्ग और उसके दोनों ओर फुटपाथों को पूरी तरह से खाली कराया गया। यह अभियान रुक्मिणी विहार तक चलाया गया। नगर आयुक्त ने सभी रेहड़ी, ठेले और फड़ लगाने वालों को निर्देश दिए है कि वह फुटपाथ को खाली छोड़ें। फुटपाथ के पीछे ही कतारबद्ध तरीके से ठेल और फड़ लगाएं।इस दौरान अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, कार्यालय प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed