{"_id":"642c6ebb31442bfb09030d24","slug":"administration-will-now-give-information-about-jain-temples-along-with-sri-krishnas-leela-sites-mathura-news-c-29-1-mtr1009-54192-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण के लीला स्थलों के साथ अब जैन मंदिरों की भी जानकारी देगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण के लीला स्थलों के साथ अब जैन मंदिरों की भी जानकारी देगा प्रशासन
Wed, 05 Apr 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने महावीर जयंती पर जैन धर्मगुरुओं के साथ जिले की वेबसाइट एवं जैन सर्किट का उद्घाटन किया। जैन संप्रदाय के मंदिरों की जानकारी, टाइम टेबल, संपर्क करने के नंबर, जैन मंदिरों के प्रबंधक आदि की जानकारी अब इस वेबसाइट के माध्यम से मिल सकेगी है। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों के साथ रेस्तरां, होटल, पार्क, पार्किंग आदि की जानकारी mathura.nic.in वेबसाइट पर सुगमता से मिल हो सकेगी। जिला प्रशासन डिजिटल एवं आधुनिक युग में ऑनलाइन बुकिंग सहित ऑनलाइन सेवाएं मुहैया करा रहा है। श्रद्धालु श्री बांके बिहारी जी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश, राधारानी, दाऊजी आदि मंदिरों में दर्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन मंदिरों की मिलेगी जानकारी
वेबसाइट में श्री जंबू स्वामी निर्वाण स्थल दिगंबर जैन मंदिर चौरासी कृष्णा नगर, श्री चंद्रप्रभु पंचायती जैन मंदिर चौक बाजार जैन गली, घीया मंडी, श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर छिपी गली वृंदावन, श्री 1008 चंद्र प्रभु जैन मंदिर जयसिंहपुरा, श्री चंद्रप्रभु पंचायती जैन मंदिर चौक बाजार जैन गली घीया मंडी, श्री पदम प्रभु जैन मंदिर घाटी भलराई चौबिया पड़ा , श्री 1008 पदम प्रभु जैन मंदिर मोहल्ला खेड़ा कोसीकलां,श्री 1008 महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर कोसीकलां,श्री 1008 नेमिनाथ जैन मंदिर ब्राह्मणपुरी कोसीकलां, श्री 1008 शांतिनाथ जैन मंदिर ब्राह्मणपुरी कोसीकलां, श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शेरगढ़ छटा तथा गवर्नमेंट जैन म्यूजियम सिविल लाइन की जानकारी है।