{"_id":"62c4200936c3a803266f6cf7","slug":"adm-took-a-tour-on-the-parikrama-marg-and-took-stock-of-the-arrangements-of-mudiya-mela-mathura-news-mtr5202967116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने परिक्रमा मार्ग में भ्रमण कर लिया मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने परिक्रमा मार्ग में भ्रमण कर लिया मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन
गोवर्धन। मुड़िया मेले की व्यवस्थाओं का एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अधीनस्थों के साथ जायजा लिया। परिक्रमा मार्ग विशेष सफाई व्यवस्था के लिए ईओ गोवर्धन व राधाकुंड को निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लेने एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय गोवर्धन पहुंचे। एसडीएम संदीप वर्मा, तहसीलदार राजकुमार भास्कर, ईओ आलोक वर्मा, महेंद्र कुमार के साथ परिक्रमा मार्ग में कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जतीपुरा हरजी कुंड के निकट परिक्रमा में क्रॉस पर लोहे के जाल को बदलवाने के निर्देश ईओ गोवर्धन को दिए।
मानसी गंगा पर विप्रा की ओर से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही से सीवर टैंकों के ऊपर बालू रेती डाल कर बंद कर दिया है। मेले के दौरान पानी के फव्वारे चलने पर सीवर चोक होने की संभावना है। स्नान और बरसात के दौरान गंदा पानी मानसी गंगा में गिरेगा। इस पर स्थानीय लोगों में विप्रा के खिलाफ आक्रोश है। एडीएम पांडेय ने विप्रा के अधिकारियों को सीवर टैंक ऊपर उठा कर सड़क बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुड़िया मेले में प्रकाश व्यवस्था रहेगी आकर्षण का केंद्र, एडीएम
गोवर्धन के राजकीय मुड़िया मेला में इस बार जिला प्रशासन कई बदलाव और बेहतर व्यवस्था कराने में जुटा हुआ है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने मुड़िया में मेला में इस बार खास प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश नगर पंचायतों को दिए हैं। नगर क्षेत्र में तिराहा, चौराहा, एवं गोवर्धन मथुरा मार्ग पर रंग बिरंगी लाइट लगवाई जा रही हैं। इस बार प्रकाश व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रहेगी।
मुड़िया मेले की व्यवस्था का जायजा लिया है। जतीपुरा परिक्रमा मार्ग में लोहे के जाल ठीक कराने के निर्देश ईओ को दिए हैं। मानसी गंगा पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में ठेकेदार और जेई की लापरवाही की शिकायत मिली हैं। विप्रा के अधिकारियों को इससे अवगत कराया है, यहां शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार पहले की अपेक्षा बेहतर व्यवस्था कराई जा रही हैं।
योगानंद पांडेय एडीएम वित्त एवं राजस्व।